प्रभारीमंत्री ने रात्रि में बाइक से किया नगर भ्रमण, जानी नागरिकों की समस्याएं, भाजपाइयों में भरा जोश

May

हरीश राठौड़, पेटलावद
प्रभारी मंत्री का विकासखंड मुख्यालय पर प्रथम रात्रि विश्राम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेेत्र की जनता में भी नया उत्साह भर गया। उन्होंने जिस प्रकार जन समस्याओं को सुना और उनका त्वरित निराकरण के जो प्रयास किए। वे क्षेत्र के हर नागरिकों को पसंद आए। उनके द्वारा छोटे छोटे प्रयासों से नगर की बड़ी शिकायते कुछ हल होती नजर आई, जिसमें से मुख्य रूप से नगर को पेयजल के लिए माही का पानी, पंपावती नदी सफाई अभियान और कॉलेज की समस्या का हल। यह तीन ऐसे बड़े मुद्दे है जिनके लिए नगर के नागरिकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भी समय समय पर आवाज उठाई जा रही थी किंतु कुछ हल होता नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में प्रभारी मंत्री का रात्रि विश्राम और जनसंवाद ने नई ऊर्जा का काम किया है।
थोड़े की ओर जरूरत है.
प्रभारीमंत्री के द्वारा नगर की कुछ समस्याओं का हल तो किया गया किंतु कुछ ऐसी भी समस्याएं है जिनका हल नगर के नागरिक चाहते है और उस दिशा में शासन प्रशासन से कुछ सकारात्मक पहल की अपेक्षा करते है जिसमें से मुख्य रूप से स्थाई बस स्टैंड, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, यातायात व अतिक्रमण से मुक्ति साथ के साथ ही नगर को बालोद्यान की महती आवश्यकता है जिन्हें लेकर भी नागरिकों की बड़ी अपेक्षाएं है, जिन पर स्थानीय प्रशासन और शासन तो फेल होता नजर आ रहा है। अब नगर की जनता प्रभारी मंत्री से ही आशा करती है।
जनसंवाद का नहीं हुआ प्रचार-
वहीं क्षेत्र के कई लोगों के मन में यह बात खटक रही है कि प्रभारी मंत्री के प्रथम जनसंवाद का जनता तक प्रशासन या पार्टी स्तर से कोई सूचना या निमंत्रण नहीं पहुंचा, न तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने न ही प्रशासन में बैठे लोगों ने जनता तक यह संदेश पहुंचाना उचित समझा की प्रभारीमंत्री जन संवाद करना चाहते है और जनता की बात सुनने आए है फिर भी प्रभारी का मंत्री के दौरे का सुन कई लोग अपनी समस्या लेकर विश्राम गृह पहुंच गए थे। अन्यथा यह जन संवाद विफल हो जाता। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने वहीं पर अपनी समस्या रख कर इस जनसंवाद को सफल बनाया। इस प्रकार के सरकार द्वारा उठाए जा रहे अनूठे आयोजनों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रशासन व पार्टी को प्रयास करना चाहिए ताकी उनके बड़े नेताओं तक आमजन की बात पहुंच पाए।
बाइक से नगर भ्रमण ने युवाओं में भरा जोश-
जन संवाद के बाद प्रभारी मंत्री का अपनी एसी कार को छोडक़र बाइक पर नगर भ्रमण करना भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं के लिए नया अनुभव रहा है। क्योंकि आज तक किसी नेता ने इस प्रकार नगर में भ्रमण करने की बात इच्छा जाहिर नहीं की। उसके बाद युवाओं के साथ कई लोगों से मिलना दुकान पर पहुंच कर बातचीत करना। यह सब भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए काफी था। इस मौके पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया का कहना है कि प्रभारी मंत्री के बाइक पर नगर भ्रमण से सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह संचारित किया और इस प्रकार के आयोजन से पार्टी का नाम भी हुआ। जनसंवाद के माध्यम से जनता की बात सुनी गई।

प्रभारी मंत्री-प्रशासनिक अमले ने उठाया आइसक्रीम-पान का लुत्फ-
प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग का ऐतिहासिक दौरा जनसंवाद के बाद नगर भ्रमण कर कार्यकर्ताओं में उत्साहवर्धन किया है उसके लिए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल का हर एक कार्यकर्ता प्रभारीमंत्री आईस्क्रीम पार्लर पर पहुंचे जहां भाजपाइयों के साथ प्रशासनिक अमले आइसक्रीम व पान की दुकान पर पान का लुत्फ उठाया। इस मौके पर विधायक निर्मला भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया व भाजपाइयों के साथ प्रशासनिक अमला कलेक्टर आशीष सक्सेना, एसपी महेशचंद जैन, सीईओ जिपं जमुना भिडे मौजूद थे।