शान ठाकुर, पेटलावद
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत आज पेटलावद थाना एवं समस्त चौकी परिसरों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्रामों के तड़वी, सरपंच, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणजनों की सहभागिता रही। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को ड्रग्स, अफीम, गांजा, नशीली दवाइयों तथा अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।
