नगर में  बगीचे की कमी, टहलने गए युवक को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, गम्भीर, इंदौर रेफर

May

सलमान शैख़, पेटलावद
बीती रात नगर के रायपुरिया मार्ग पर कृषि उपज मंडी के पास अज्ञात बाइक सवार ने अपनी साथियों के साथ टहलने निकले विवेक मालवी को टक्कर मार दी, जिसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना में उनकी स्थिति गम्भीर होने की वजह से उन्हें इंदौर रेफर किया गया।
यह पहली घटना नही है बल्कि इससे पहले भी टहलने निकले नगरवासियों को भी हादसे का शिकार होना पड़ा है। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि नगर में एक सूव्यवस्थित बगीचे की कमी है, जिसके अभाव में नगरजनो को सड़कों पर टहलने जाना पड़ता है, बावजूद इसके नगर परिषद हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

)