दुर्घटना में युवक की हुई मौत पर, परिजनों ने मौताणे की राशि मांगने को लेकर जबरन शव रख किया प्रदर्शन

- Advertisement -

सलमान शेख, पेटलावद
बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार बलसिंह प्रभु दायमा निवासी ग्राम मोई जो रूपगढ़ में रतनलाल गेहलोत के यहां मजदूरी करता था। वह किसी कार्य के लिए पेटलावद आया था वह रात में ही वापस अपने घर लौट रहा था तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर जिससे वह सामने बनी पुलिया पर जा टकराया। हादसे में उसके सर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इससे गुस्साए मृतक के परिजनों ने युवक जहां मजदूरी करता था उस मालिक के घर शव रख दिया और मौताणे की मांग करने लगे। दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनी तो पुलिस को बीच मे हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने परिवार वालो को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया और अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है की जो भी इसमें दोषी होगा सख्त कार्रवाई की जाएगी। खैर, जो भी लेकिन स्टेट हाईवे ने एक युवक की जान ले ली। हादसे के बाद अब जिम्मेदारो के पास केवल कागजी कार्रवाई करने के अलावा और कोई रास्ता नही बचा।
)