एकात्म यात्रा का मकसद आदि गुरू शंकराचार्य जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाना : विधायक भूरिया

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
एकात्म यात्रा का स्वागत पारंपरिक तरीके से करना है। साधु संत प्रसन्न हो गए तो आशीर्वाद देकर जाएंगे। हमें अतिथियों का स्वागत करना हैजिसके लिए ढोल मादल और अन्य पारंपरिक साधनों का प्रयोग कर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया जाए। पेटलावद क्षेत्र हमेशा धार्मिक कार्यों में आगे रहा है। इसलिए एक बार फिर हमें ऐतिहासिक स्वागत कर परंपरा का निर्वहन करना है। एकात्म यात्रा के धातु संग्रहण के लिए हर ग्राम पंचायत में आध्यात्मिक केंद्रों पर आयोजन कर इस एकात्म यात्रा से अधिक से अधिक ग्रामीणों को जोड़े तथा इसका का प्रचार प्रसार करें। उक्त बात विधायक निर्मला भूरिया ने जन अभियान परिषद के तत्वाधान में एकात्म यात्रा कलश वितरण कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत पेटलावद में 77 ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिवों को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि यात्रा का मकसद आदि गुरू शंकराचार्य जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है तथा लोगों को मन से इस कार्य में जोडऩा है किसी प्रकार का दबाव या प्रभाव नहीं है केवल एक अच्छे कार्य के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोडऩा है। पेटलावद विधानसभा में यह यात्रा थांदला रोड के माध्यम से प्रवेश करेगी जिसका प्रथम स्वागत टोल गेट पर किया जाएगा। दूसरा स्वागत कोदली पंचायत में, तीसरा उन्नई, चौथा खोरिया, झोंसर और इसके पश्चात पेटलावद में प्रवेश करेंगी जहां पर रंगोली बनाकर और तौरण द्वार सजा कर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए संपूर्ण तैयारियां की जा रही है। पेटलावद के उत्कृष्ट स्कूल परिसर में एक जन संवाद का आयोजन होगा, जहां क्षेत्र की सभी पंचायतों से कलश एकत्रित करके मंगवाए जा रहे है।
कलश वितरण किए.
इस मौके पर विधायक निर्मला भूरिया, एसडीएम हर्षल पंचोली, जनपद अध्यक्ष मथूरी मूलचंद्र निनामा, नप अध्यक्ष मनोहर भटेवरा,विपणन संस्था अध्यक्ष नवीनचंद्र सिंह बोडायता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी,जन अभियान परिषद के प्रवीण पंवार,जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, विधायक प्रतिनिधि मूलचंद्र निनामा की विशेष उपस्थिति में विधायक निर्मला भूरिया द्वारा प्रति एक ग्राम पंचायत को एक जैसे कलश वितरण किए गए जिसमें 77 पंचायतों को 77 कलश वितरित किए गए जिसके लिए कलश को ग्राम पंचायत में एक आध्यात्मिक केंद्र पर रख कर बैठक का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया, जिसमें सभी वर्ग के लोगों को जोडऩे का प्रयास किया जाए ताकि एकात्म यात्रा का उद्ेश्य पूर्ण हो सके। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए 4 जनवरी को 11 बजे हर पंचायत से कलश में मिट्टी और अन्य धातु संग्रहित कर पेटलावद के उत्कृष्ट मैदान में लाई जाए।
तारखेड़ी में रात्रि विश्राम-
एकात्म यात्रा सुबह 10 बजे पेटलावद में प्रवेश करेगी जहां दोपहर 12 बजे तक जन संवाद का कार्यक्रम होगी। इसके पश्चात रायपुरिया में भी एक छोटा जनसंवाद आयोजित किया जाएगा, जहां यात्रा का भव्य पारंपरिक स्वागत होगा। इसके पश्चात बोलासा में भी स्वागत किया जाएगा तथा तारखेड़ी विश्व मंगल हनुमान धाम में यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा जहां पर रात्रि में धार्मिक आयोजन किए जाएगा। बताया जा रहा है कि यात्रा में 100 से अधिक साधु संत उपस्थित रहेंगे। बैठक में सरपंच कालूसिंह निनामा, सुखराम मोरी, नेतृत्व करेंगे। यात्रा का नेतृत्वकर्ता के रूप में विख्यात संत स्वामी सम्वित सोमगिरी जी करेंगे जो की पेटलावद में एक विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे और यात्रा के समन्वयक के रूप में प्रदीप पाण्डेय भी यात्रा के साथ उपस्थित रहेंगे। पेटलावद क्षेत्र में आने वाली यात्रा 12 जिलों में भ्रमण कर ओंकारेश्वर पहुंचेगी।