युगप्रताप सिंह जर्मनी में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, विश्व स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

0

उमरकोट। झाबुआ के उमरकोट के रहने वाले युगप्रताप सिंह राठौर विश्व स्तरीय जूनियर शूटिंग प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हो चुका है और उन्हें जर्मनी का टिकट मिल गया है।
​अपनी इस बड़ी सफलता के लिए युगप्रताप प्रतिदिन 5 से 7 घंटे कड़ा अभ्यास कर रहे हैं, जिसमें योग, राइफल शूटिंग, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो और रनिंग शामिल हैं। वे अपनी मानसिक एकाग्रता के लिए आध्यात्मिक योग का भी सहारा ले रहे हैं, ताकि जूनियर कैटेगरी में हर हाल में विजय हासिल कर सकें।
​युगप्रताप के परिवार में शूटिंग का पुराना इतिहास रहा है। किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह उमरकोट ने बताया कि उनके पिता कृष्णपाल सिंह उमरकोट भी अपने समय में शूटिंग के बेहतरीन खिलाड़ी थे। आज युगप्रताप की इस उपलब्धि ने उनकी यादें ताजा कर दी हैं। वीरभद्रसिंह राठौर द्वारा साझा की गई इस जानकारी के बाद, पूरा क्षेत्र ईश्वर से युगप्रताप के भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की प्रार्थना कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.