नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं को बताए उनके अधिकार

- Advertisement -

सरफराज खान, उमरकोट

ग्राम पंचायत उमरकोट में शासन द्वारा चलाए जा रहे नारी सशक्तिकरण अभियान की सभा में  प्रदेश सरकार ने महिलाओं के वास्तविक विकास के लिए आदिवासी बहुल क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार से मिलने वाली सुविधाओं उनके अधिकार के बारे मे अवगत कराया गया। 

पंचायत पर रखी गई सभा में ग्राम की कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। निरीक्षक मनोरमा सिसोदिया अ.जे. थाना प्रभारी ने समस्त महिलाओं को जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा आप  सब एक मातृ शक्ति हो आपको हर हाल मे निडरता रखनी चाहिए। आपके ऊपर या आपके पास यदि महिलाओं पर कोई आत्याचार हो रहा हो तो उसकी सूचना हमे दे । कार्यक्रम में उप निरीक्षक अनिता तोमर थाना कालीदेवी, महिला थाना प्रभारी शर्मिला चौहान, उमरकोट चौकी प्रभारी प्रह्रलाद सिंह चुंडावत,  सरपंच  निर्मला डामोर, उपसरपंच  सपना राठौर डामोर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम सुपर वाइजर उमा कुशवाह,रुचि पावर,लक्ष्मी ,कलावती भूरिया, परमिला मकवाना, ग्राम पंचायत पंच ,ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी। उक्त जानकारी युवा समाज सेवी सांसद प्रतिनिधि एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य गजराज सिंह डामोर ने दी।