लवेश स्वर्णकार / पन्नालाल पाटीदार रायपुरिया माँ नवदुर्गा मित्र मंडल रायपुरिया द्वारा आयोजित गरबा रास का आज आठवा दिन है आज पांडल को अलग ही नया रूप दिया गया है पांडल के चारो ओर पानी के फुंवारे लगाए गए। नवरात्र माँ की आराध्य का समय है, पांडल को हर दिन नया रूप देने और ग्राम की प्रतिभा गांव की बेटी पूनम शर्मा द्वारा गायन किए जा रहे गरबा गीत ग्रामीणों को पांडल की ओर आकर्षित कर रहे है। माँ नवदुर्गा मित्र मंडल के आव्हान पर आज माँ की आरती का लाभ रायपुरिया थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने लिया आरती उतारने के बाद उन्होंने शांति की अपील भी की उन्होंने यह भी कहा जहा जहा गांव की प्रतिभाओं का सम्मान होता उन्हें मौका दिया जाता वहां सब अच्छा ही होता है। उन्होंने ग्राम की प्रतिभा गायक पूनम शर्मा के गरबा गीतों की खूब सराहना की साथ ही नवदुर्गा मित्र मंडल के आयोजन ओर रोजाना होने वाले पांडल श्रंगार को भी निहारा । Post navigation पंचायत भवन नहीं बनने पर मतदान नहीं करने की बात पर अड़े ग्रामीण, एसडीएम की समझाइश भी हुई विफल नगर में पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च