जोबट। नदी देख रहे लोगों पर एक आयशर पलट गया। हादसा जोबट के समीप ग्राम रामपुरा में शनिवार को हुआ। हादसे में चार लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट लाया गया। लोकेश पिता नाहलु रामपुरा उम्रग 14, पियुष पिता कलमसिंह निवासी रामपुरा उम्र 12, मुकेश पिता रूपसिंह निवासी रामपुरा उम्र 21 और आयशर का क्लीनर अदनान पिता मजहर अली उम्र 21 निवासी भोपाल घायल हो गया। चारों को इलाज के लिए जोबट अस्पताल लाया गया है। उधर चर्चा है कि मां, बेटी भी दब गई थी जो नदी में बह गई सर्चिंग की जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। Post navigation हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एफएलएन मेला का आयोजन किया झाबुआ-आलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी, अप्रत्याशित बारिश हो सकती है, देखिए पूर्वानुमान