पारा। शिक्षक दिवस के अवसर पर कक्षा पांचवी से 12वीं तक की छात्र-छात्राओं के लिए सुविधायुक्त कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी श्री कोहली हाई सेकेंडरी स्कूल पर प्रभारी प्राचार्य अबरार खान कन्या हाई सेकेंडरी प्रभारी प्राचार्य गुलाब सिंह डावर की उपस्थिति में फीता काटकर सक्सेस कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ किया गया। संचालक व स्टाफ के द्वारा अतिथियो का पुष्पमाला एव कुमकुम तिलक निकाल कर स्वगत किया गया इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को अतिथि के द्वारा संबंधित करते हुए शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु की महत्वता को बताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की एवं एक बेहतर ज्ञान प्राप्त कर अपने गुरुओं का एवं माता-पिता का नाम रोशन करने की बात कही। Post navigation नारी सम्मान योजना के फॉर्म घर घर जाकर भरने का कार्य शुरू आम आदमी पार्टी के पेटलावद विधानसभा से प्रत्याशी कोमल सिंह डामोर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत