पेटलावद के ग्राम कुंभाखेड़ी के नाथू बा के नाम से परिचित पूर्व सरपंच नाथूलाल डामोर का बीती रात को देवलोकगमन हो गया है। वे वर्ष 2001 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के झाबुआ जिला संघ चालक के दायित्व पर रहे थे। उन्होंने संघ का द्वितीय वर्ष का शिक्षण में प्राप्त किया था। वर्तमान में वे शिवगंगा के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके निधन पर ग्राम कुंभाखेड़ी ही नही बल्कि पुरे झाबुआ जिलेभर में शोक की लहर छा गई। उनके निधन के बाद कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुःख जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। Post navigation स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया ग्रीष्मावकाश, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल …. विश्व प्रसिद्ध गुड़िया के लिए झाबुआ जिले के सुभाष गिद्वानी को राज्य स्तरीय पुरस्कार में तृतीय स्थान