लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के अनुमोदन पर भाजपा के वरिष्ठ व पुराने कार्यकर्ताओ को नवीन दायित्व दिए है कुछ दिन पूर्व ही भाजपा के वरिष्ठ नेता पारसमल कोटडिया के पुत्र प्रकाश कोटडिया को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ट रायपुरिया मंडल के संयोजक पद पर नियुक्त किया है वही कल भाजपा के पुराने नेता पूर्व जनपद व पूर्व उपसरपंच नानालाल पाटीदार को रायपुरिया सहकारिता के मंडल संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है। उनके साथ मंडल कार्यकारिणी के रूप में पूनमचंद डामोर पाँचपीपला को सह सहयोजक,कालूसिंह चौहान बोलासा को कार्यलय मंत्री,मांगीलाल पडियार झकनावदा को मीडिया प्रभारी तथा राधाबाई भेरूलाल पाटीदार रामनगर,नन्दू भूरिया मोहनकोट व लक्ष्मण मालीवाड़ को सदस्य का दायित्व दिया गया है गौरतलब है सोसायटियो में अभी किसानों की ऋण माफी के लिए भी कार्य चल रहा है ऐसे में भाजपा ने सहकारिता के पद पर यह नियक्तिया की है गौरतलब है। सहकारिता प्रकोष्ट में जिले के दायित्व के रूप में रायपुरिया से संजय वैरागी को शामिल किया गया है आज नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का मण्डल अध्यक्ष शांतिलाल मुणिया, की उपस्थिति में भाजपा मंडल रायपुरिया के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी यो का स्वागत किया है। Post navigation नोकरी एंव लोन दिलाने के नाम से धोखाधडी करने वाला जालसाज युवक चढा पुलिस के हत्थे आयुर्वेद और प्रकृति के अनुरूप जीवन शैली जीने के लिए प्रेरित करने आयुष मेगा शिविर लगाया