झाबुआ डेस्क राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के पदाधिकारियों की मासिक बैठक झाबुआ में संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम भारत मां के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर रविंद्र मिश्रा राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी शेषनाथ शुक्ला महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शैलेश मिश्रा मध्य प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार राजस्थान के कार्य वाहक प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने किया। अतिथियों के सम्मान मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह चौहान राजस्थान उपाध्यक्ष जेके सक्सेना सीनियर सिटीजन उपाध्यक्ष एमएल फुल पगारे जिला उपाध्यक्ष जयंत बैरागी प्रदेश सचिव संजय कुमार पाल प्रदेश महासचिव ऋषभ जैन इंदौर सम्भाग अध्यक्ष नीलेश सेन पेटलावत वरिष्ठ पीसी रायपुरिया महिला इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष धापू बेन पाटीदार इंदौर संभाग अध्यक्ष मोनिका सिसोदिया उदयपुर संभाग अध्यक्ष महिला इकाई पूजा राठौड़ झाबुआ जिला अध्यक्ष रेखा मावी बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष प्रियंका सखवाल राधिका सोलंकी बांसवाड़ा से हुकुम सिंह सोलंकी मेघनगर तहसील अध्यक्ष मुन्नी मेडा पत्रकार शारदा चौहान शकुंतला राठौड़ राधिका सोलंकी विशाल भूरिया दिनेश कोचरा इन सभी ने अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए परिवार के टच में रहने की बात कही साथी राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की टीम को संकल्प दिलवाया की इस मोबाइल के टच में कम रहें एवं परिवार के टच में ज्यादा रहे इस हेतु प्रतिदिन 7:00 से 9:00 2 घंटे मोबाइल को पूर्णता दूर रखते हुए माता-पिता बच्चे पति पत्नी एव पतिवार को समय देने की बात का संकल्प दिलाया साथ ही विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जानकारी दी कार्यक्रम को सभी वक्ताओं ने संबोधित किया जिसमें खासकर सरस्वती कृपा पात्र जयंत बैरागी जी पीसी रायपुरिया जी एम एल फुल पगारे बांसवाड़ा से पूजा राठौर प्रदेश महासचिव डॉ ऋषभ जैन ने विशेष रचना एवं बातों से उपस्थित जन समुदाय को मंत्रमुग्ध किया एवं उत्प्रेरक वर्धक वक्तव्य से उत्साहित किया इस अवसर पर दो युवा सरपंच साथियों का आयोग ने साल श्रीफल से सम्मान किया। डॉ गणपत सिंह डाकिया चुड़ैली सरपंच गोपाल खराड़ी राती माली सरपंच इन दोनों युवा सरपंचों का समाज के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने एवं धार्मिक प्रवृत्ति के चलते आयोग ने इनका सम्मान इस मंच से किया । नए पदाधिकारियों को दिया दायित्व इस अवसर पर संस्था से जुड़े नवीन पदाधिकारियों का पुष्पमाला से स्वागत करते वेलकम किट दिया जिसमें प्रदेश महासचिव पद हेतु डॉ ऋषभ जैन राजगढ़ प्रदेश सचिव संजय कुमार पाल झाबुआ रवीना परमार थांदला तहसील उपाध्यक्ष पेटलावद तहसील अध्यक्ष गोविंद पाटीदार रायपुरिया एवं उपाध्यक्ष जगदीश प्रजापति रायपुरिया नवीन सदस्यों पदाधिकारियों को उपस्थित सभी संस्था से जुड़ने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानवाधिकार एव महिला बाल विकास आयोग के मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक बलसोरा ने किया। Post navigation महामहिम राज्यपाल से मिले विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी; रखी यह बड़ी मांग… कलेक्टर ने जिले में शस्त्रों के प्रदर्शन पर लगाई रोक, पढ़िए क्यों जारी किया यह आदेश