भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेडावली का रहने वाला अर्जुन पिता नारसिंह मचार जो कि पैसे से मजदूरी का काम करता था। 25 मई को खुद के विवाह का आमंत्रण कार्ड आसपास के क्षेत्रों रिश्तेदारों को बांटने निकला था। लेकिन आज चार दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा जिसको लेकर उसके पिता नारसिंह मचार ने मेघनगर थाना क्षेत्र में आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अर्जुन के पिता नारसिंह का कहना है कि मेरा बेटा अर्जुन का कुछ दिनों में विवाह उत्सव था। अर्जुन घर से जाते वक्त पीला शर्ट, काली पैंट पहन रखी थी। यदि जिस किसी को भी गुमशुदा अर्जुन दिखाई दे तो मोबाइल नंबर 7225931711 पर संपर्क करें। साथी अर्जुन की मां का बेटे अर्जुन के गुम हो जाने पर रो-रो कर बुरा हाल है। ) Post navigation राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में बालिकाओं व ग्रामीण बेहतर स्वास्थ्य के लिए दी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रधानमंत्री सडक़ निर्माण में भ्रष्टाचार की बू, रोड के दोनों किनारों मुर्रम की जगह मिट्टी डालने से राहगीरों की हो रही जमकर फजीहत