वीरेंद्र बसेर झाबुआ लाइव कल शाम को माही नदी किनारे एक पुरुष का सिर काटा शव मिला था। उसके शरीर के कुछ अंग गायब भी थे। पुलिस इस मामले में अब तेजी से शिनाख्त कर रही है। इसी के चलते शव को पीएम के लिए इंदौर भेजा जा रहा है ताकि हत्या को लेकर स्थिति साफ हो सके। पेटलावद एसडीओपी सोनू डावर ने झाबुआ लाइव टीम को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेजा जा रहा है। वहां विशेषज्ञ डॉक्टर टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 20 से 40 के बीच है। Post navigation साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित डॉ. सीमा शाहजी के काव्य संग्रह का विमोचन शीघ्र प्री- टेस्ट एवं पोस्ट टेस्ट द्वारा शिक्षकों की दक्षता का आकलन किया