थांदला। अंचल के प्राचिन नरसिंह ऋषभदेव मंदिर पर नरसिंह चतुर्दशी के अवसर पर संध्या वेला में भगवान नरसिंह का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया l इस अवसर पर भगवान नरसिंह का अभिषेक पंडित चेतन आचार्य के द्वारा महेंद्र कृपा शंकर भट्ट परिवार के मुख्य यजमान में संपन्न हुआ l इस अवसर पर भगवान के प्रकट उत्सव की बेला संध्या में महा आरती संपन्न हुई जिसमें नीरज भट्ट, जितेंद्र राठौर, संतोष सोनी ,भूषण भट्ट, नरसिंह भक्त मंडल के संयोजक अशोक अरोरा, सचिव सचिन सोनी, श्रीमंत अरोड़ा ,जयंतीलाल पंचाल, श्रीरंग अरोरा, पार्षद राजू धानक, गोपाल नागर, चंद्रकांत धानक, डॉक्टर सागर मित्रा, संदीप राठौड़ सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म धर्मावलंबी सम्मिलित हुए l महा आरती पश्चात विशेष रूप से निर्मित केसरिया भात ,पंजेरी , पंचामृत महाप्रसादी का वितरण देर रात्रि तक किया गया l Post navigation नगर परिषद अध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया श्रमदान, हाथ में झाडू लेकर बस स्टैंड पर की सफाई सर्व सहमति से हश्मतुल्लाह पठान बने मुस्लिम पंच थांदला के सदर