योगेन्द्र राठौड़, सोंडवा सोमवार को सोंडवा तहसील मुख्यालय पर ढोल ग्यारस के उपलक्ष्य में भगवान श्री कृष्णा के बाल अवतार जिसे बाल गोपाल भी कहा जाता है को नगर ब्रह्मण कराया गया। इस अवसर पर नगर ब्रह्मण पर निकले भगवान का महिलाओं द्वारा पूजन कर सुख समृद्धि कि कामना की गई । सोंडवा की अखंड नदी में बाल गोपाल का स्नान कराया गया तत्पश्चात पंडित रमेश भट्ट द्वारा आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर रितेश राठौर जनपद सदस्य प्रतिनिधि कनसिंह सरपंच प्रतिनिधि शिव ठाकुर और भक्तजन उपस्थित रहे। Post navigation जंगली जानवर ने किया बकरियों का शिकार, ग्रामीणों में दहशत सवारियों से ओवरलोड तूफान गाड़ी पलटी, ड्राइवर व एक युवक की मौके पर मौत