लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया रायपुरिया में भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओ ने नेता प्रतिपक्ष गोविंदसिंह का पुतला दहन किया और गोविंदसिंह तथा कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए भाजपा के कार्यक्रताओं ने देवी देवताओं का अपमान नही सहेंगे सहेंगे कहते हुवे गोविंद सिंह मुर्दाबाद के नारों के साथ नेताप्रतिपक्ष (कांग्रेस) गोविंदसिंह का पुतला जलाकर विरोध दर्ज करवाया l पुलिस ने पुतले पर पानी डालकर उसे बुझाया । जिला महामंत्री कृष्णपालसिंह ने बताया कि रानी कमला पति पर आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दास्त नही करेंगे इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुणिया,पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री लक्ष्मीनारायण पाटीदार पिछड़ा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी लवेश स्वर्णकार,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नाथूलाल पाटीदार किसान मोर्चा अध्यक्ष नन्दकिशोर पाटीदार, सरपंच पति नन्दू निनामा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन पाटीदार,भेरूलाल पाटीदार रामनगर,पंकज मेहसन प्रकाश वाखला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation दुकान में बैठाकर पिलाई जा रही थी शराब, दबिश के दौरान 6 पेटी अवैध शराब जब्त 600 करोड़ के कथित मामले में बरी होने पर सांसद को बधाइयों का लगा तांता, भाजपा पदाधिकारियों ने सांसद का किया स्वागत