जितेंद्र वाणी आलीराजपुर। धारदार हथियार से एक शिक्षिका की हत्या कर दी। थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने बताया आलीराजपुर क्षेत्र के ग्राम हरासवाट निवासी बसंती बाई उम्र 47 साल स्कूल से लौट रही थी तभी आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे शिक्षिका की मौत हो गई। बताया जा रहा है शिक्षिका ने एक खेत खरीदा था। इसी को लेकर आरोपी रंजिश रख रहा था। शाम करीब 5 बजे बसंतीबाई स्कूल से लौट रही थी तभी आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांचकर रही है। कुछ नाम सामने आए है, इसके आधार पर आगे की करवाई की जा रही है। Post navigation एक दिवसीय दौरे पर आ रहे है प्रभारी मंत्री दत्तीगांव, क्या रहेगा उनका कार्यक्रम मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं, जनता ने सर्टिफिकेट देकर विधायक बनाया है -विधायक पटेल