आलीराजपुर। परियोजना अधिकारी संघ एव पर्यवेक्षक संघ के संयुक्त मोर्चा द्वारा अपनी वेतन विसंगति की लम्बित मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। परियोजना अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मुख्य मंत्री प्रदेश के मुखिया होने के साथ ही हमारे विभाग के भी मुखिया है। उनके 18 वर्ष के शासनकाल में हम लोगों ने जी जान से उनकी इच्छा अनुसार महिला एवं बच्चों के कल्याण के लिए काम किया है, जिसकी जीवंत उदाहरण “लाड़ली लक्ष्मी योजना” है। महिला एवं बाल विकास विभाग के cdpo एवं पर्यवेक्षकों की ग्रेडपे देश में सबसे कम है, जबकि हम लोगों के अथक प्रयासों से “प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’,एवम” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’अभियान में हमारा प्रदेश 6 सालों से देश में प्रथम स्थान पर रहा है। सीडीपीओ ग्रेड पे रु. 3600से बढ़ाकर 4800 करने एवं पर्यवेक्षक की ग्रेड पे रु. 2400से बढ़ाकर 3600 करने की फाइल विभाग में 2018 से लंबित है। पर्यवेक्षको के 35 साल से cdpo के 25 साल से एक ही पद पर है ,प्रमोशन नहीं हो रहे हैं,अतः पदोन्नति देने की कृपा करें। हमारे 350 संविदा पर्यवेक्षक पूर्व से ही व्यापम परीक्षा उत्तीर्ण हैं ,उन्हें फिर से व्यापम परीक्षा देने के लिए बाध्य किया जा रहा है ,कृपया उन्हें नियमित करें। BWEo को CDPo के पद पर मर्ज करवा कर सीडीपीओ से वापस लिए गए आहरण संबंधित अधिकार तत्काल देने का निवेदन किया गया । अति महत्वकांक्षी ‘लाडली बहना योजना”को भी हम लोग अपनी जी जान लगाकर जमीन पर सफल बनाने के लिए वचनबद्ध हैं, लाडली बहना के लिए आपने 8000 करोड़ का बजट रखा हुआ है इसके मात्र 0.001 परसेंट से ही हम लोग की ग्रेडपे की 30 साल पुरानी मांग पूरी हो सकती है, कृपया उपरोक्त मांगों को पूरी करने की कृपा करें । Post navigation भोंगर्या पर्व की हुई शुरुआत, हजारों की तादाद में पहुंचे ग्रामीण आदिवासी … भगोरिया मेले में उमड़ी भारी भीड़, युवक – युवतियों में नजर आया उत्साह