गौरव कटकानी, कालीदेवी ग्राम कालीदेवी में आज भगोरिया पर्व होने से यहां भगोरिया मेले में काफी भीड़ देखने को मिली । युवक – युवतियों ने मेले में लगे झूले – चकरी का भरपूर आनंद लिया एवम काफी उत्साह देखने को मिला। युवतियां अपनी पारंपरिक वेश भूषा में भगोरिया मेले में पहुंची तो वहीं युवक ढोल – मांदल की थाप पर जमकर थिरकते दिखाई दिए। भगोरिया मेले में भारतीय जनता पार्टी एवम कांग्रेस दोनो दलों के नेताओं द्वारा विशाल गेर निकाली गई। दोनो दलों की गैर मैं काफी संख्या में कार्यकर्ता एवम ग्रामीण जन मौजूद थे , सभी ढोल – मांदल पर जमकर थिरके । भाजपा से भाजपा के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया के नेतृत्व में गेर निकली तो वही कांग्रेस से पेटलावद विधानसभा के वर्तमान विधायक वालसिंह मेड़ा के नेतृत्व में गेर निकली जिसमे 100 से अधिक मांदल देखने को मिले । गेर में दोनो दलों के नेता भी मांदल पर खूब थिरके । कालीदेवी पुलिस एवम प्रशासन ने भी अपनी नजर गिद्ध की तरह पूरे भगोरिया मेले पर रखी । पुलिस एवम प्रशासन के पुख्ता इंतजाम होने की वजह से पूरे मेले में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ । प्रशासन द्वारा शाम 4 बजे से ही मेले बंद करवाने की तैयारी शुरू कर दी गई । Post navigation संयुक्त मोर्चा ने वेतन विसंगति सहित लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा भगोरिया हाट में बड़े नेताओं की सभा बस स्टैंड एवं स्थानीय बाजार क्षेत्रों से दूर की जाए : अरविंद कनेश