छकतला। डावर एवं चौहान समाज द्वारा 3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमे 12 टीमों ने भाग लिया। जिसमें फाइनल मैच जेतपुर और जोबट के बीच खेला गया। पॉप जोबट ने पहले बल्लेबाजी कर 89 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें जेतपुर ने रनों का पीछा कर 79 रन बनाकर पारी समाप्त हुई, इसी तरह जोबट ने 10 रनों से फाइनल मैच जीत लिया, प्रथम पुरस्कार 11151 बनें, द्वितीय पुरस्कार 5551 जेतपुर को दिया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि हमारे समाज में पहली बार मध्यप्रदेश के छकतला में टूर्नामेंट आयोजन किया, हमारे समाज के लोग कभी महाराष्ट्र कभी गुजरात में टूर्नामेंट आयोजन करतें रहते हैं। इस बार महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले की टीम भी रहीं शामिल। गुजरात के भिरोरा रही शामिल समिति के सदस्य पिंटु डावर, संजय डावर, राकेश,महेश,लाला, सुनील,सयलेश,अजय, आदि समिति के सदस्य रहे। Post navigation छकतला में अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न हुआ, भगवान को लगाया छप्पन भोग जंगल में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पूर्व प्रेमी निकला हत्यारा