झाबुआ। थांदला थाना क्षेत्र के ग्राम नवापाड़ा-खवासा नगारी रोड पर जंगल में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या मृतका के पूर्व प्रेमी ने रुपए के लेन देन को लेकर की थी। इसके बाद शव जंगल में फेंक दिया था। 

20.11.2023 को जंगल  के पास एक अज्ञात लाश मिली थी। थांदला पुलिस ने शव की पहचान कविता बेवा प्रकाश मेडा निवासी बोरवा हाल मुकाम मुसाखेडी इंदौर के रूप में की थी। सूचना पर तुरन्त एक्शन लेते हुऐ मौके पर प्राथमिक जांच की की गई । मामला महिला संबंधित होने से तुरन्त मामले को पुलिस अधीक्षक झाबुआ के संज्ञान में लाया गया । पुलिस अधीक्षक ने अति.पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी रविन्द्रसिंह राठी के नेतृत्व हत्या का पर्दाफाश करने के लिए तुरन्त एक टीम गठीत की गई। जिसका नेतृत्व अ.अ.पु. रविन्द्रसिंह राठी द्वारा किया गया। 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया। हतया करने वाला मृतका का पूर्व प्रेमी देवचंद पिता पांगला गरवाल निवासी भमरिया निकला। पुलिस ने उसे हिरासत मे लिया। उसने पूछताछ पर बताया कि पैसे की  लेनेदेन को लेकर उसने कविता की हत्या की थी। पुलिस ने अपराध में लिप्त मोटर साइकिल एवं हत्या में प्रयुक्त हथियार जप्त किया है। आरोपी को धारा 302,201 भादवि में न्याहयिक अभिरक्षा न्यातयालय मे भेजा गया ।  कार्रवाई में निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया, उनि रज्जनसिंह गणावा, उनि हीरालाल मालीवाड, प्रआर 01 राजेन्द्रसिह रावत, कार्य प्रआर 504 खेमसिंह, कार्य प्रआर 93 रेवसिह चौहान आरक्षक 226 अनिल चौहान, आरक्षक 568 अमरसिंग मालीवाड, आरक्षक 436 चम्पालाल बघेल की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *