आलीराजपुर पुलिस की सायबर सेल के संज्ञान में आया है कि जिले के सार्वजनिक स्थान जैसे- (बस स्टेण्ड, मुख्य चौराहों व मुख्य मार्गो ) एवं शासकीय संस्थान पर नोकरी लगाने व कम ब्याज दर पर लोन दिलाने संबंध पोस्टर लगाये गये है, जो कि भ्रमित कर सकते है तथा जागरूकता के अभाव में अर्थिक धोखा-धड़ी हो सकती है । अत: जिला अलीराजपुर की आमजनता को आगाह किया जाता है कि ऐसे भ्रामक प्रचार-प्रसार करनें वाले पोस्टर/पम्पलेट की जांच पड़ताल सूक्ष्मता से कर ली जायें तथा अपनी गोपनीय / निजी जानकारी किसी से भी साझा न करें एवं यदि इस प्रकार के भ्रामक प्रचार-प्रसार सामग्री पम्पलेट इत्यादि किसी के भी संज्ञान मे आता है तो इस संबंध मे तत्काल संबंधित पुलिस थाना/चौकी एवं अलीराजपुर सॉयबर सेल को सूचना देवें, ताकि समय पूर्व ऐसे भ्रामक प्रचार-प्रसार के माध्यम से होनें वाली धोखाधडी को रोका जा सके। अत: अलीराजपुर पुलिस की सॉयबर सेल अलीराजपुर की आमजनता से अपील है, कि अन्जान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर नहीं करे । कभी किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी पिन व बैकं की जानकारी नहीं बताये । कैश बैक या लॉटरी के लालच में ना पड़े । किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करे। किसी व्यक्ति के कहने पर कोई एप्लीकेशन जैसे एनीडेस्क,टीम व्यूअर,क्विक सपोर्ट आदि अपनी डिवाइस पर इंस्टाल न करें । अनजान नंबरो से आए वीडियो काँल रिसीव न करे । आनलाइन लाटरी, कैश बैक, जाँब, लोन, बीमा,शापिंग आफर्स आदि प्रलोभनों से सावधान रहे । अलीराजपुर पुलिस सॉयबर सेल हेल्पलाईन नम्बर:-7587616701 अलीराजपुर पुलिस सॉयबर सेलई-मेल आईडी:- sp_alirajpur@mppolice.gov.in Ministry of Home affairs Cyber Crime हेल्पलाईन नम्बर-1930 URL ID- https://cybercrime.gov.in Post navigation आलीराजपुर पुलिस द्वारा 48 घंटे के अन्दर 20 हजार रूपये के मोबाईल लूट के आरोपियों को किया गिरफतार गुजरात की और बिकने जा रही अवैध शराब से भरी गाड़ी पुलिस ने पकड़ी