झाबुआ लाइव डेस्क। श्रीरामशरणम् समिति सेमरोड (बोलासा) के द्वारा 4748 पुरूष व 3341 महिलाओं सहित कुल 8089 व्यक्तियों ने ली रामनाम की दीक्षा ली। यह जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर और सचिव विनोद गेहलोत ने बताया कि गुरूवार को प्रात: 6:43 बजे यज्ञ की पूर्णाहूति व सत्संग भवन का मंगल प्रवेश हुआ। श्रीरामशरणम् सत्संग भवन का उद्घाटन तीन दिवसीय समारोह के तहत 1 करोड़ 43 लाख 10 हजार श्रीराम नाम का पावन जाप हुआ 10 दुर्गा सप्तशती के पाठ हुए। दीक्षा दो पालियों में हुइ। इस दौरान सैलाब में मौजूद रहकर हजारों साधकों ने भंडारे का लाभ लिया। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर व सचिव विनोद गेहलोद ने नवीन श्रीरामशरणम् सेमरोड के निर्वाण, उद्घाटन व दीक्षा को सफल बनाने मे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगी साधको, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मिडिया, प्रशासन व राम नाम के साधको का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया