राजेश बडदवाल को शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत

- Advertisement -

भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल
आगामी विधानसभा के मद्देनजर नगर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में झाबुआ सांसद कांतिलाल भूरिया की अनुशंसा पर पिटोल में शहर कांग्रेस के प्रति कार्यकर्ताओं को अपनी और आकर्षित करने के लिए पिटोल के मशहूर कांग्रेसी नेता एवं पिटोल के राजा के नाम से मशहूर राजेश कुमार बडदवाल को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। इनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी जिनमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता, रमेश डोशी, डॉ विक्रांत भूरिया, हेमचंद डामोर, काना गुंडिया, कलावती भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, माना गुंडिया, खुना गुंडिया एवं जनपद सदस्य पेमा भाबोर आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी