झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट-
तहसील पत्रकार संघ थान्दला द्वारा आयोजित किए जा रहे रक्तदान व रक्त परीक्षण शिविर की श्रृंखला में तीसरा शिविर काकनवानी में सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ अमर शहीद आजाद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरु किया गया। इस अवसर पर पहला रक्तदान युवक धर्मेंद्र राठौड़ ने किया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह रुसमाल चरपोटा ने किया। शिविर में साई एकेडमी काकनवानी के डायरेक्टर कौस्तुभ व्यास ने रक्तदान किया वही गांव के पंचाल समाज के युवा राहुल पंचाल, रोशन पंचाल, अलकेश पंचाल, दिलीप पंचाल, नटवर पंचाल, मेहुल पंचाल, नवनीत पंचाल ने भी रक्तदान किया ककनवानी के राधू बरिया व प्रिंस नायक द्वारा भी रक्तदान किया गया। इसी तरह कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया व कई लोगों का रक्त परीक्षण भी शिविर में किया गया। इस अवसर पर राजेश डामर, डॉ शोभान बबेरिया, वरिष्ठ पत्रकारगण कुन्दन अरोड़ा, मुकेश अहिरवार, हरीश पंचाल, शाहिद खान, काकनवानी के पत्रकार जगदीश पंचाल, कौस्तुभ व्यास, राकेश पंचाल, एवं स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफगण निखिलेश नामदेव, मुकेश बामनिया, राजू नायक, जगदीश प्रजापत, राजकुमार सिंघाडिया, राधु बारिया सहित कई लोग उपस्तिथ थे
Trending
- ग्राम छापरी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक पिकअप से टकराई
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल के प्रयास से चंद्रशेखर आजाद नगर के जवानिया में बनेगा नवीन 5 एमवीए 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र
- झाबुआ पुलिस ने यहाँ पकड़ा बड़ा आईपीएल का सट्टा
- धर्म परिवर्तन के दबाव से उबाल: पूरे गांव ने थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच की मांग
- जमीन विवाद में हत्या करने वाले 6 अभियुक्तों को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
- सड़क पर गुंडागर्दी: गाड़ी रोकते ही लात-घूंसों से पीटा, साथी ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान
- चंद्रशेखर आजाद नगर में शराब दुकान को लेकर बढ़ा विवाद, सामाजिक संगठन ने किया विरोध
- युवती ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की
- आबकारी विभाग मौन, सड़कों पर ‘शराब माफिया’ का खूनी खेल: बिना नंबर की गाड़ियों से हो रही अवैध शिकारमारी
- करोड़ों के सहकारिता घोटाले के मामले में तीन अधिकारियों पर FIR
Prev Post