महिलाओं को निःशुल्क गरबे का प्रशिक्षण दिया गया

- Advertisement -

बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ डेस्क

श्राद्ध पक्ष की समाप्ति के पश्चात् मां की आराधना का पर्व प्रारंभ होगा। नवरात्रि पर्व पर मां की आराधना में गरबों का बड़ा महत्व है। व्यवस्थित और एकलय-ताल में गरबें हों तो देखने वालों जबऔर गरबे करने वालों को भी अच्छा महसूस होता है। महिलाओं को निशुल्क गरबों के प्रशिक्षण का जिम्मा झाबुआ में 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला सभा की महिलाओं ने उठाया और इसका प्रारंभ दिनांक 18-09-2022 से केशव विद्या पीठ हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में किया गया। यह गरबा प्रशिक्षण 22-09-2022 तक सभी महिलाओं के लिए शाम 5:30 से 7:00 बजे तक रिद्धि तिवारी द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण में महती भूमिका प्रदेश संयोजिका वीना भार्गव,  जिला अध्यक्षा श्रीमती अंजु शर्मा, झाबुआ तहसील अध्यक्षा सपना भट्ट और समाज की सभी महिलाएं निभा रही हैं। प्रथम दिवस करीब 30 महिलाओं ने गरबों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।