फोटोग्राफर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न; कार्यकारिणी का गठन

May


झाबुआ । जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया। आयोजन मे जिले की समस्त तहसीलों से बडी संख्या मे फोटोग्राफर एकत्रित हुए। जिसमे आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
रविवार को स्थानीय दादाजी रेस्टोरेन्ट पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि श्री गुणवंत श्राफ (दाहोद) , महेश राठोर (इंदोर) विशेष रूप से उपस्थित थे। जिले के समस्त फोटोग्राफरों का पंजियन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। अतिथीद्वय द्वारा मां सरस्वती के चित्र की पूजा – माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया गया। अतिथीयों का स्वागत प्रदीप वर्मा, मनोहर बैस, मोहन पडियार , रितेश गुप्ता, महेश शुक्ला, द्वारा किया गया। अतिथी श्री श्राफ ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे सभी फोटोग्राफरों को नई तकनीक से जुडकर एकजुटता के साथ काम करना होगा। डिजीटल कार्य के समय को देखते हुए गुणवत्ता मे सुधार के साथ आपसी सहयोग ओर सामंजस बनाते हुए एक मंच पर मजबुती के साथ काम की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक मे रेटलिस्ट, स्थाई सदस्यता, वार्शिक सदस्यता, फोटोग्राफरों की समस्या एवं समाधान, व्यावसायीक कार्य मे सुधार, नवीन तकनीक जैसे विशय पर फोटोग्राफर संजय व्यास, अंकित जैन ,संदीप अग्रवाल, युनूस बोहरा, प्रवीण चोयल, मनमोहनसिंह राठोड ने अपने विचार व्यक्त किए जिसके बाद सर्वानुमति से निर्णय लिया गया।
कार्यकारिणी का गठन।
जिले के समस्त फोटोग्राफरों की उपस्थित मे संगठन की कार्यकारिणी हेतु सर्वानुमति से पदाधिकारीयों का चयन किया गया। शब्बीर बोहरा, संजय छाजेड को संरक्षक बनाया गया। दीपक नीमा (अध्यक्ष), भूपेन्द्र नायक (उपाध्यक्ष), देवेन्द्र जैन (सचिव), विकास वैरागी (सहसचिव) निर्मल जैन ( कोशाध्यक्ष ), श्याम त्रिवेदी को (मीडिया प्रभारी) नियुक्त किया गया। मनोहर बैस- मेघनगर, रितेश गुप्ता- थांदला, मोहन पडियार-पेटलावद, घनश्याम भाटी-झाबुआ, ओर शब्बीर बोहर को तहसील प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक मे राणापुर, झाबुआ, मेघगनर ,थांदला , पेटलावद , रायपुरिया, सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों से इनडोर एवं आडटडोर फोटोग्राफर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्याम त्रिवेदी ने किया। आभार राजु डामोर ने माना। बैठक के पश्चार सहभोज का आयोजित किया गया।