पेटलावद में महावारी स्वच्छता के लिए हेलो सहेली नि-शुल्क नंबर हुआ जारी; यह रहेगी भूमिका ..

May

झाबुआ Live डेस्क
सुखीभवा संस्था, ट्रांसफॉर्म रूरल इन्डिया फाउन्डेशन एवं मध्या प्रदेश आजीविका मिशन के संकुल स्तरीय संगठनों के साथ मिलकर पेटलावद में महावारी स्वच्छता के लिए हेलो सहेली नामक एक नि-शुल्क नंबर जारी किया। इस हेल्प लाइन कि सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली स्व सहायता समूह कि महिलाओं तक पोहोचाने हेतु 7 संकुल स्तारिय संगठनों द्वारा 13 हेल्लो सहेली चैंपियंस का चयन किया गया है जो इस निशुल्क सेवा को महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं तक पहुंचने में जुटे हुए हैं।

समुदायों में महिलाएँ और लड़कियाँ माहवारी, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के साथ विभिन्न समस्याओं का सामना करती हैं! हेलो सहेली जरूरतमंद महिलाओं और लड़कियों के लिए फोन / व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर नि-शुल्क परामर्श और डॉक्टरों तक पहुंच प्रदान करती है!

स्वास्थ सहेली और डॉक्टर से निशुल्क बात करने के लिए हेलो सहेली पर मिस्ड कॉल दें 0804-710-4234