भाजपा मंडल पिटोल ने वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, वन मंत्री और सांसद प्रत्याशी भी हुए शामिल

- Advertisement -

भूपेंद्र नायक, पिटोल

आज दोपहर 3 बजे होटल मूनलाइट के प्रांगण में पिटोल भाजपा मंडल द्वारा  वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के साथ रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर चौहान ने भी शिरकत की। 

कार्यक्रम की स्वागत भाषण दिनेश मेवाड भा ज पा मण्डल अध्यछ द्वारा दिया  गया। भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरिया द्वारा भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा एवं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए किए गए जन हितेशी कार्य और योजना की जानकारी दी। अनीता नागर सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा मोदी जी इस देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध और सभी वर्गों के लोगों विकास कर रहे और हमारे झाबुआ अलीराजपुर रतलाम जिले को विशेष का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर पार्टी के लिए कार्य करने को कहा।

वन मंत्री पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए अनाज राशन लाड़ली लक्ष्मी योजना लाडली बहाना योजना उज्जवला गैस योजना आयुष्मान कार्ड योजना चला रही है। उन्होंने कहा वन भूमि के पट्‌टे जो किसानों को दिए जाना है जिनका कब्जा वन भूमि  लंबित हैं इसके ऊपर आदिवासी भाई का बरसों से कब्जा है उन पट्टों को मैं उनके नाम कराऊंगा यह मैं आप लोगों से वादा करता हूं। आपकी हर समस्या के लिए मैं 24 घंटे खड़ा रहूंगा। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह भटनागर लोकसभा प्रभारी प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता कार्यकारिणी के सदस्य शैलेश दुबे  बहादुर हटीला महेंद्र सिंह ठाकुर जगदीश बडदवाल अतुल चौहान विक्रम नायक यादवेन्द्र ठाकुर विनोद पांचाल सरपंच प्रतिनिधि मकना गुंडिया सुमेर सिंह बबेरिया प्रतीक् शाह विक्रम नायक  जनपद प्रतिनिधि प्रियल मेडा भीमफालिया सरपंच बलवन मेडा ग्राम पंचायत बलवन  सरपंच फतेसिंह जाम सिंह भाभोर खेड़ी सरपंच दिनेश भाभोर के साथ कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भाजपा पिटोल मंडल जवान सिंह द्वारा किया गया 46 बूथों के कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में सहभागिताकी।