झाबुआ में भी मंडराया बर्डफ्लू का खतरा, झाबुआ के सुखदेव विहार में मृत पाए गए दो कबूतर

May

सोहेल कुरैशी, झाबुआ
मध्यप्रदेश समेत देश के कई इलाकों में बर्डफ्लू का खतरा मंडरा रहा है, कई जगह कौआ, कोयल एवं मुर्गियां बड़ी तादाद में मृत अवस्था में पाई जा रही है। झाबुआ इससे अछूता था, जहां से थोड़ी पहले ही झाबुआ के सुखदेव विहार कॉलोनी में दो कबूतर मृत पाए गए हैं। इनमें से एक कबूतर को कुत्ता खा गया, दूसरा मौके पर ही पड़ा हुआ है। इस संबंध में अभी प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है ना ही नगर पालिका के अमले को कोई जानकारी है।