झाबुआ के राजा का नगर में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, संजय के सामाजिक कार्यों ने मन मोहा

- Advertisement -

भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल
झाबुआ शहर के कस्तूरबा मार्ग पर जेकेआर ग्रुप द्वारा गणेशोत्सव के दौरान झाबुआ की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा झाबुआ का राजा विराजित की जाती है। यह प्रतिमा गुजरात के वड़ोदरा शहर से लायी जाती है। झाबुआ पहुंचने से पूर्व पिटोल पहुचने पर संजय अरोड़ा ने मूर्ति लेने गए मंडल के सदस्यों जेकेआर ग्रुपका स्वागत कर विश्राम व भोजन की व्यवस्था की। संजय प्रतिवर्ष इस प्रकार से झाबुआ का राजा का स्वागत करते है व्यस्थापक मंडल के साथ ही वे अपने परिवार के लोगो आस पड़ोसियों सहित अपने जान पहचान के लोगो मित्रों को भी भोजन हेतु आमंत्रित करते है।

यह है संजय-
संजय अरोड़ा जो की पेशे से होटल व्यवसायी है पिटोल में नेशनल हाईवे पर दिलखुश रेस्टोरंट के नाम से उनका रेस्टोरंट है। मध्यमवर्गीय होकर भी संजय क्षेत्र में सामाजिक धार्मिक राष्ट्रीय गतिविधियों का संचालन अपने अलग ही अंदाज में करते है। जब हाईवे पर 24घंटो का जाम लगा हो ऐसे में व्यवसाय जोरो पर चल रहा हो लेकिन तब भी संजय अपनी दुकान छोड़ 8 किमी तक के लगे जाम में फंसे राहगीरों को नि:शुल्क चाय नाश्ता देने पहुंच जाते है और जब मौका हो गणतंत्र दिवस का अपने रेस्टोरेंट को पूरी सिद्धत से सजाते है, ढोल बजाकर नाचने गाने के साथ ही पूरे गांव सहित राहगीरों को निशुल्क चाय नाश्ता भी करवाते है और ये अभी अभी से नहीं लगातार पिछले 17 वर्षो से सतत करते आ रहे है। इसके साथ ही हमेशा क्षेत्र की समस्त सामाजित धार्मिक गतिविधियों में तन मन धन से सहयोग हेतु तैयार रहते है।
)