झाबुआ । पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल बलराम जाखड़ के निधन पर जिला भाजपा ने शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। पार्टी के जिला अध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा कि बलराम जाखड़ सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होनें कुशलता के साथ अपने राजनीतिक जीवन में लोकसभा अध्यक्ष, मध्यप्रदेष के राज्यपाल सहित विभिन्न पदों को सुशोभित किया। उनके अवसान से एक श्रेष्ठ राजनेता की कमी हुई है। विधायक शांतिलाल बिलवाल ने कहा कि बलराम जाखड़ का मध्यप्रदेश से गहरा नाता रहा है। उन्होंने राज्यपाल पद पर रहते हुए मध्यप्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अवसान से एक सरल और सहज राजनेता की क्षति हुई है। पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया ने कहा कि बलराम जाखड़ के निधन से कुशल राजनीतिज्ञ की क्षति हुई है जो कि अपूरणीय है। परमपिता परमेश्वर जाखड़ के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया,भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, राजू डामोर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह मोटापाला, भाजपा नेता विश्वास सोनी, जिले के सभी नगर भाजपा मंडल अध्यक्षों, नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया,थांदल एवं सभी नगर परिषद के अध्यक्षेंा ने बलराम जाखड़ के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
Trending
- चम्पलिया पुल पर ट्रक खराब हो जाने से पारा झाबुआ मुख्य मार्ग प्रभावित
- झोसर पंचायत भवन निर्माण मामले में जांच दल गठित, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
- चिकित्सक दिवस पर राणापुर में विशाल रक्तदान शिविर: 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- समाजसेविका यशवी नितेश शाह ने राणापुर स्वास्थ्य केंद्र को दान किया आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में झाबुआ ने रचा कीर्तिमान, 102.8% बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
- सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी
- सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि
- इंजेक्शन लगने के बाद व्यक्ति की मौत, झोलाछाप चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
- 10 हजार करोड़ से संवारी 3 लाख से ज्यादा संरचनाएं, सीएम डॉ. मोहन बोले- जल संरक्षण में एमपी नंबर-1
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे