झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दौलत भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय वृहद बैठक का आयोजन सोमवार को प्रात: 11.30 बजेे शगुन गार्डन पर आहुत की गई है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी इंदौर संभाग के संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ रहेगें एवं बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार करेंगे। यह बैठक अत्यंत ही महत्वपूर्ण होकर इसमें पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं मौजूद रहेंगे। जिले के सभी विधायक, पार्टी के सभी पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पदाधिकारी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सभी भाजपा मंडलो के अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, कृषि उपज मंडी समिति के सभी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर पालिका, नगर पंचयात अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष,मार्केटिंग अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, सभी नगर अध्यक्ष, जिले मे निवासरत सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, सभी मार्केटिंग सोसायटियों के अध्यक्ष एंव उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
Trending
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की