जिला अस्पताल में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने 40 आक्सीजन कंसटेटर मशीन का वितरण किया

- Advertisement -

विपुल पंचाल, झाबुआ

आज कलेक्टर  सोमेश मिश्रा ने अवकाश से लौटने के पश्चात् सीधे जिला अस्पताल झाबुआपहुंचे जहां पर 40 आक्सीजन कंसटेटर मशीन का वितरण किया। सर्वप्रथम ब्लाक प्रोग्राम मेनेजर (बीपीएम) रीना अलावा, सिविल अस्पताल राणापुर को 2 नवीन ऑक्सीजन कंसटेटर मशीन प्रदान की गई। इस दौरान सहायक कलेक्टर आकाश सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.एस.ठाकुर, सविल सर्जन डाॅ.  बी.एस.बघेल उपस्थित थे। जिले में आक्सीजन कंसटेटर मशीन का वितरण इस प्रकार आज किया गया।
इस संबंध में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देश दिए कि इसका उपयोग सुनिश्चित करें एवं प्रतिदिन फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध करावे। जिससे यह ज्ञात रहे की इस आक्सीजन कंसेटेटर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ सभी को 50-50 पानी की बाॅटल भी दी गई। इस अवसर पर प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह उपस्थित थे।
संदेश- दो गज की दूरी माॅस्क है जरूरी। जीतेगा झाबुआ हारेगा कोरोना।