जनजाति विकास मंच की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न

- Advertisement -

दीपेश प्रजापति@ झाबुआ

स्थानीय वनवासी कल्याण आश्रम पर जनजाति विकास मंच की जिला बैठक संपन्न हुई इसमें जिले भर के प्रत्येक विकास खंड से कार्यकर्ता उपस्थित हुए। आगामी भगवान बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस 15 नवंबर को लेकर विभिन्न योजना बैठक संपन्न की गई तथा हम इस बार पूरे समाज में बिरसा दिवाली के रूप में भगवान बिरसा मुंडा जयंती को मनाएं ऐसा आग्रह किया साथ ही जनजाति विकास मंच प्रत्येक गांव में भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाएगा आज की जनजाति विकास मंच की जिला बैठक में अखिल भारतीय युवा कार्य प्रमुख आदरणीय श्री वैभव जी सुरंगे प्रांत संगठन मंत्री सेवा भारती एवं जनजातीय कार्यपालक श्री रूप सिंह जी जनजातीय कार्य प्रमुख श्री कैलाश जी अमलियार जनजाति कार्य पालक श्री खेम सिंह जमरा जनजाति विकास मंच के श्री संजय जी भाबर विभाग युवा कार्य प्रमुख श्री गौरसिंह जी कटारा हरबन जी श्री रतन सिंह जी डावर अल्केश जी मेडा श्री बाल सिंह मसानिया श्री शैलेंद्र सोलंकी भानु भूरिया, उमेश डामोर, कैलाश डामोर, भारत दामनिया, शर्मा भूरिया, नानसिंह बिलवाल यशवंत बामनिया, रमसू पारगी, दीवान डामोर और व अन्य कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।