कल्याणपुरा। कल्याणपुरा के इतिहास में पहली बार निकली गुड़ीपड़वा पर्व पर भव्य कलश एवं शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई। यात्रा स्थान मकना बाबा मंदिर से शुरु होकर नगर में भ्रमण कर करती हुई पुराने बस स्टैंड पर पहंची और एक सभा का रूप ले लिया। सभा में सर्वप्रथम भारत माता एवं गाय माता का पूजन किया गया इसके बाद बाहर से आए हुए अथिति धार विभाग प्रचारक विक्रम सिंह उद्बोधन दिया व बताया कि हिन्दू समाज का पूर्व में आज के दिन गुड़ीपड़वा पर्व पर ही नया साल मनाया जाता था व देश कुछ हिस्सों में आज भी इसे मनाया जाता हैं जोकि हम भूलते जा रहे हैं। इस हेतु आज इस कार्यकम के माध्यम से पुरानी भारतीय संस्कृति के अनुसार आज के दिन मनाने का सभा में उपस्थित सभी हिंदू जनो को मनाने का संकल्प दिलवाया और साथी महिलाओं को कहा की अपने घर आज के दिन कम से कम 5 दीपक जब तक हम जिए प्रतिवर्ष गुड़ीपड़वा पर्व पर दीपक लगाये जाने का संकल्प दिलवाया और साथी करीब 25 से 30 गाव की माता एवं बहने जो इस कलश यात्रा में शमिल हुई उनको मेरा नमन और शायद ही इस जिले में गुड़ीपड़वा पर्व पर ऐसा आयोजन हुआ हो मुझे याद नहीं इसी के साथ हिन्दू संस्कृति के बारे में बताया और गाय माता एवं भारत माता की रछा करने का संकल्प दिलाया इसी के साथ भारत माता के जय घोस के साथ अपना उद्बोधन समाप्त किया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू जागरण मंच दुवारा किया गया व हजारों की संख्या में ग्रामीण जन इस आयोजन के सहभागी बने कार्यक्रम में जिला प्रचारक विजेंद्रसिंह व जिला कार्यवाह रुस्तम सिंग शांतिलाल सूर्यवंशी एव कल्याणपुरा हिंदू जागरण मंच के युवाओं का योगदान सराहनीय रहा कार्यक्रम का संचाल न खेमसिंग जमरा ने किया।
Trending
- ओंकारेश्वर में पञ्चायतन मंदिर का शिला पूजन: सिंहस्थ से पहले देश भर में निकलेगी ‘एकात्म यात्रा’, सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान
- नानपुर के महाँकाल मन्दिर में पहली बार हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- गणेश मंदिर के सामने रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों का धावा, एक आरोपी की मौत
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला
- मुस्लिम जमात ने धूम धाम से मनाया मिलादुन्नबी का त्योहार
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग
Prev Post