झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतालिया की रिपोर्ट-
स्थानीय सामुदायिक मांगलिक भवन पर पारा मंडल भाजपा द्वारा एक वृहद् बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दो वर्ष पूर्ण हाने पर कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा के पदाधिकारियों ने चर्चा कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पार्टी की इस बैठक में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के लिए जिले से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य दिलीप कुशवाह विशेष रुप से उपस्थित थे। उन्होंने कार्यर्ताओं मार्गदर्शन देते समझाया कि मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर और फलियों-फलियों तक प्रचार प्रसार कर पहुंचाया जाए। भाजपा सरकार ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रीत्व पद पर बैठ कर जिस प्रकार पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया और अनगिनत जनकल्याणकारी योजनाएं शुरु कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। तब हम सभी कार्यकर्ता इस अवसर का लाभ लेकर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे सभी कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाएं और आम नागरिकों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ओंकारसिंह डामोर, जनपद सदस्य गजेंद्रसिंह राठौर, मंडल महामंत्री अमृत राठौड़ एवं दिलीप किराड़े, मंडल उपाध्यक्ष सेकु रावत, पारा समिति अध्यक्ष कुंजरसिंह रावत, मांगीलाल मावी, युवा मोर्चा सदस्य शुभम सोनी, पलाश कोठारी, राजा सोनी, चुड़ेली सरपंच पति बंसत भाई, झूमका सरपंच खुमसिंह, छापरी रणवास सरपंच प्रताप निनामा, बलोला चेनसिंह बारिया, आंबा सरपंच सज्जनसिंह, कलमोड़ा सरपंच पति अमरसिंह मेड़ा आदि पंचायतों के सरपंच तथा ग्रामीण कार्यकर्ताओं में गुमान भाई, मोतीसिंह परमार, पूर्व जिला मंत्री दिलीप डावर आदि उपस्थित थे उक्त जानकारी पारा भाजपा मंडल मिडिया प्रभारी राजा सरतालिया ने दी।
Trending
- तांडव सेना: देवेन्द्र वाणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जितेन्द्र वाणी को सौंपा गया युवा शक्ति मीडिया प्रभारी का पद, चंद्रशेखर राठौर युवा शक्ति उपाध्यक्ष मनोनीत
- सोंडवा में जनकल्याण शिविर का दूसरा दिन: मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही
- खंडाला-आलीराजपुर मार्ग बदहाल: गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल, हादसों का बढ़ा खतरा
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर
Prev Post