कुमट मध्य प्रदेश मानव सेवा चेयरमैन व कोटडिया प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत…

- Advertisement -

जितेंद्र राठौर@ झाबुआ Live

उज्जैन में आयोजित पंचकुटी जैन तीर्थ दर्शन यात्रा के दौरान देश के सबसे बड़े संगठन आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक जी हूंडिया के मार्ग दर्शन में प्रदेश अध्यक्ष पवन नाहर के नेतृत्व में विस्तार पा रहा है। आईजा संगठन को विस्तारित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर प्रदेशाध्यक्ष की अनुशंसा पर झकनावदा नगर के युवा पत्रकार मनीष कुमट को आईजा मानव सेवा मध्यप्रदेश चेयरमैन के रूप में मनोनीत किया गया। इसके साथ ही युवा पत्रकार शुभम कोटडिया को मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया। मध्य प्रदेश चेयर मनोनीत मनीष कुमट ने संतोष जी जैन उज्जैन को मध्य प्रदेश संरक्षक के पद पर मनोनीत किया। इनकी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक जी हुंडिया, प्रदेश अध्यक्ष पवन नाहर, प्रदेश महामंत्री प्रदीप जैन, प्रदेश महासचिव राजकुमार हरण, प्रदेश प्रवक्ता दीपांशु जैन सहित समस्त आईजा पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।