गृह ग्राम पहुंचे नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ो के साथ किया स्वागत

- Advertisement -

दीपक जैन, कल्याणपुरा

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराणा का  पहली बार गृह ग्राम कल्याणपुरा आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिकों के द्वारा उनका स्वागत  किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए ढोल-नगाडो के साथ जमकर नारेबाजी की। 

स्वागत रैली के उपरांत अपने निज निवास पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष सुराणा ने पत्रकारो से बातचित करते हुए कहा मुझे पार्टी के द्वारा अध्यक्ष बनाकर इसकी जिम्मेदारी सौंपी है तो उनकी पूरी कोशिश होगी कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। सुराणा ने कहा कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है इसलिए उनकी कोशिश होगी कि वह प्रत्येक मतदान केंद्र पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की मजबूत इकाई बनाकर कार्य करेगी। नव युक्त जिलाध्यक्ष सुराणा ने सभी पार्टी के लोगों से मिलजुल कर एकजुटता के साथ कार्य करने का भी आह्वान किया। इस दौरान भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपना संकल्प व्यक्त किया गया।