राजनीति हलचल: भाजपा की आयोध्या कल्याणपुरा में जल्द ही लगा सकती कांग्रेस सेंध

- Advertisement -

दीपक जैन@ कल्याणपुरा
कल्याणपुरा भाजपा की अयोध्या कहे जाने वाले कल्याणपुरा में जल्द ही भाजपा का समर्थन करने वाले झटका देने की तैयारी में है ऐसी चर्चा आजकल कल्याणपुरा के चौराहो पर सुनने को मिल रही है क्यों हो रहा है ऐसा इसके पीछे क्या है यह जानना शायद भाजपाई भी नही चाहते है मगर जल्द ही सेकड़ो समर्थक या मतदाता वर्ग जो भाजपा को वोट करते आये है वो अपनी राजनीतिक सोच को बदलने वाले है उनका मोह भंग हो गया है भाजपा नगर में लगातार कमजोर हो रही है पहले जहाँ भाजपा की अयोध्या यानी एक तरफा वोट मिलते थे वहां पर पिछले चुनावों में आप देखे तो दूसरे दल को वोटों में इजाफा देखने को मिल रहा है भाजपा के वोट कम होते दिखाई देते है यह हम नही आंकड़े बताते है ऐसे में पंचायत चुनावों में क्या पार्टी अपने समर्थकों को जितवा पायेगी यह सोचने का विषय है वही स्थानीय वरिष्ठ एव पुराने कार्यकर्ताओ की चुप्पी समझ से परे है क्या जिला संगठन को इस बारे में जानकारी नही है या जिला संगठन कल्याणपुरा के बारे में कोई चर्चा ही नही करना चाहते कही ऐसा ना हो जाये कि साँप निकल जाये और बाद में लाठी पीटते रहो चर्चा तो यह है कि दूसरे राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेताओ से चर्चा करके जल्द एक आयोजन करवा कर विधिवत रूप से महिलाओं एवं पुरुषो का पूरा वर्ग अपनी उपस्थिति दर्ज करवायेगा एव अपनी सोच से अवगत करवा कर अपना समर्थन देगा।