उप्र परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने झाबुआ-अलीराजपुर भाजपा संगठन की ली महत्वपूर्ण बैठक

May

झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया/मेघनगर से कौशल राज सोनी की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी सभी वर्ग की पार्टी है। इस विशाल संगठन के कारण देश सदैव सुरक्षित रहेगा, यहां समर्पण का विशेष महत्व है, किसी प्रकार की चाह के बिना राष्ट्रसेवा का भाव लेकर सतत सक्रिय रहे। आदिवासी कमजोर नहीं है, उनमें अद्भूत नेतृत्व क्षमता है। संगठन नेता बनाने में सहयोग करता है लेकिन अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय कार्यकर्ता को ही देना होता हैं। सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनता से सतत जीवन्त संपर्क बनाए रखे। राष्ट्रसेवा के साथ हम देश को टूटने और पीटने नहीं देंगे। उक्त प्रभावी विचार उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मेघनगर में भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में व्यक्त किए। उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अंबरीश भावसार ने बताया। सिंह भाजपा केंद्रीय संगठन के निर्देश पर झाबुआ-रतलाम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास के तहत 9 सितम्बर को झाबुआ जिला प्रवास पर रहे।इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र के दो जिलो झाबुआ और अलीराजपुर के भाजपा संगठन की संयुक्त बैठक का आयोजन मेघनगर स्थित बाफना कॉलेज परिसर में किया गया। यहां क्षेत्रीय विधायको सहित विभिन्न स्तरीय पदाधिकारियों की बैठको के अनेक सत्र रखे गए जिसमें लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा संगठन की गतिविधियों और विस्तार से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के साथ सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व झाबुआ जिला प्रभारी रंजना बघेल, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, झाबुआ भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व अलीराजपुर जिला प्रभारी ओम सोनी, अलीराजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, विधायक शांतिलाल बिलवाल, निर्मला भूरिया, कलसिंह भाबोर नागरसिंह चौहान, माधौसिंह डावर सहित लोकतंत्र सेनानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मीडिया आइटीसेल व सोशल मीडिया पदाधिकारी उपस्थित थे।

उप्र परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भाजपा संगठन सदस्यों की बैठक लेते हुए

बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, लोकतंत्र सेनानी व अन्य पदाधिकारीगण