अभाविप की कार्यकारिणी गठित

- Advertisement -

मदरानी, हितेन्द्र पंचाल
ग्राम मदरानी स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी की कार्यकरणी गठित बुधवार को शासकिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदरानी में गठित की गयी जिसमे अतिथिण् िविकासखंड संयोजक मुकेश बामनिया, जनजाति प्रमुख.मनीष मईड़ा, एबीवी प्रमुख अनिल मईड़ा, अभाविप इकाई अध्यक्ष कान्तू मईड़ा, इकाई मंत्री नितेश कटारा, जितेन्द्र राठौर मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए। इस अवसर पर मनीष मईड़ा ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति जागरूक होने की बात कही। वही स्वामी विवेकानन्द के विचारो को युवाओ तक पहुंचाने और साथ ही अभाविप के सिद्धांत ज्ञानशील एकता की समझाईश दी गई तो वही छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति के बारे में बताया। विकासखंड संयोजक मुकेश बामनिया ने नवीन मदरानी विद्यालय की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे अध्यक्ष. गोविन्द कटारा, उपाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव, गोपाल अमलियार, मंत्री मनीष चारे, प्रमुख मनीष कटारा, छात्रा प्रमुख.कविता मईड़ा, सह छात्रा प्रमुख.नितेश्वरी पंचाल को दायित्व सौंपे गए। इस मौके पर संचालन संजय कटारा ने किया।