जितेंद्र वर्मा, जोबट

आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अंतर्गत कई निजी शैक्षणिक संस्थाओ में कार्यक्रम हुए पर आज जोबट में निजी शिक्षण संस्था अरिहंत एकेडमी द्वारा बीते दिनों भारत में विश्व में अपनी ख्याति एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विश्व में अपना परचम चंद्रयान के सफल प्रशिक्षण के करवा कर लहराया।

 हमारे देश के वैज्ञानिक की योग्यता 21वीं सदी का मजबूत भारत होने का संदेश विश्व को दिया है आज स्कूल में बलून डोम के माध्यम से बच्चों को चंद्रमा की सतह से लेकर चंद्रयान की सफल लैंडिंग तक का पूरा चित्रण एक पिक्चर के माध्यम से दिखाया। जिसमें बताया कि चंद्रमा में कौन-कौन से खनिज तत्व आयरन सोना लोहा आदि मौजूद है। चंद्रमा पृथ्वी के आसपास किस तरह से कैसे चक्कर लगाया जाता है और उसे चक्कर का क्या महत्व है इसका पूरा फिल्म के माध्यम से बताया गया चंद्रमा में का मानव जीवन में किस तरह प्रभाव पड़ता है। आने वाला भविष्य एवं मानव जीवन अगर वहां होगा तो कैसे होगा इस तरह की ज्ञानवर्धक बातें बताई गई वही चंद्रयान के इस कार्यक्रम में पढ़ने वाले छात्रों में बहुत जिज्ञासा एवं उत्साह देखा गया जिसमे संस्था के प्राचार्य ,शैलेंद्र कोचक, गजानंद चौधरी ,पूजा नैनिया, नम्रता उपाध्याय ,मीनाक्षी मुवेल ,र्शमिला डुडवे संस्था संचालक शांत जैन एवं विनोद जैन मौजूद रहे।

शैलेंद्र कोचक, प्राचार्य अरिहंत एकेडमी

हमारे अलीराजपुर जिले के बच्चों में साइंस के प्रति अभिज्ञता है और चांद के बारे में सभी छात्र जानना चाहते हैं जिसके कारण संस्था ने मध्य प्रदेश स्थापना दिवस में सरग्रहित कार्य करते हुए चांद के बारे में एवं चंद्रयान के बारे में बताया जिसे पढ़ने वाले छात्रों ने काफी जिज्ञासा से ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *