थांदला। शिशु राग विशेषज्ञ और क्षेत्र में लोकप्रिय रह चुके डॉ कमलेश परस्ते की थांदला सिविल अस्पताल में पुनः नियुक्ति के आदेश से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ने लगी ।लंबे समय से थांदला में रिक्त शिशु रोग विशेषज्ञ का पद शासन के आदेश के बाद पूर्ण हो चुका है। थांदला में एक बार फिर से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश परस्ते की नियुक्ति की गई है। ज्ञात हो 23 अगस्त 2021 में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश परस्ते का स्थानांतरण शहडोल हो गया था। जिनके स्थानांतरण होने के बाद से लंबे समय तक थांदला विकासखंड के सबसे बड़े अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति रिक्त थी। तभी से क्षेत्र का जनसामन्य डा परस्ते की वापसी हेतु प्रयास एवम प्रार्थना में जुट गया था ।जिसके परिणाम स्वरूप 12 अगस्त 2023 का दिन थांदला विकासखंड के लिए राहत भरी खबर लेकर आया। स्वास्थ्य विभाग के अपर संचनालय की ओर से जारी पत्र में निर्देश दिए गए की डॉ. कमलेश परस्ते की नियुक्ति थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए की गई है। नमस्ते भी अपनी इस पुनः नियुक्ति को लेकर उत्साहित हैं, व क्षेत्र को अपनी सेवाएं देने के लिए उपलब्ध होने हेतु आतुर है । Post navigation शिव ही सृष्टि की उत्पत्ति पालन एवं संहार के कारण है : आचार्य जैमिन शुक्ल एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया