पारा। पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के विधायक वालसिंह मेड़ा द्वारा ग्राम पंचायत पारा के बखतपुरा में विधायक निधि से टैंकर प्रदान किया। युवक कांग्रेस रामा ब्लाक अध्यक्ष सतीश अजनार निवासी बखतपुरा की मांग पर एक सप्ताह के अंदर इस भीषण गर्मी में बखतपुरा के वासियों के लिए जल की व्यवस्था कर दी गई। सतीश अजनार के द्वारा बताया गया वह इसका सही तरीके से उपयोग करेंगे और हर किसी ग्राम वासी के कार्यक्रम और सामाजिक कार्यों में सभी को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोज शाम को 3 घंटे ग्राम वासियों को जल दिया जाएगा। टैंकर वितरण में क्षेत्रीय विधायक वालसिंह मेड़ा, जिला पंचायत सदस्य विक्रम मेड़ा, युवक कोंग्रेस रामा ब्लाक अध्यक्ष सतीश अजनार,पारा नगर से सलिल पठान,प्रेमसिंह डाबी, करन वसुनिया, विजय सोलंकी, रिंकु गेहलोद,मानसिंह डावर, राकेश चौहान, महेश वसुनिया, सुरज अजनार,राहुल रावत, जितेन्द्र खापेद, दिनेश मोरी, समेत कई कॉन्ग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। Post navigation विधायक निधि द्वारा विधायक ने पानी के टैंकर वितरण किये लक्ष्य कासा बैंकिंग शिविर 21 मई को पारा में लगेगा