लवेश स्वर्णकार@ रायपुरिया रायपुरिया के छावनी बाजार में अभी अभी एक चार्जिंग वाली स्कूटी में लगी आग लग गई समीप में दो गेस सिलेंडर भी पड़े थे जिनमें से एक गेस सिलेंडर भी फट गया धमाके की तेज आवाज हुई जिसके बाद पुलिस के पहुँचने के पहले ही ग्रामीणों ने आंग को बुझा दिया अक्सर गर्मी में बैटरी वाले वाहनों में आग लगने की खबरे सुनने को मिलती रही है आज रायपुरिया में भी एक बेटरी वाली स्कूटी में आग लगने की घटना हुई हालांकि कोई जन हानि नही हुई लेकिन पूरा गांव और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुच गए और बाल्टी में पानी भर भरकर आंग को बुझाने के प्रयास किए और पुलिस के आने के पहले ही आंग पर काबू पा लिया गया। बसंतीलाल पाटीदार छावनी बाजार के यहां की घटना है बताया जा रहा बैटरी वाली स्कूटर पिछले 2 साल से खराब पड़ी थी आंग कैसे लगी इसका पता पता नही लगा। अचानक धमाके की आवाज से घटना का पता चला है। आंग बैटरी वाली स्कूटर की वजह से लगी या सिलेंडर की वजह से इसका पता नही चल पाया। आंग बुझ जाने के बाद मौके पर पुलिस पहुँची है और जांच कर रही है। Post navigation आयुर्वेद और प्रकृति के अनुरूप जीवन शैली जीने के लिए प्रेरित करने आयुष मेगा शिविर लगाया रायपुरिया उमरकोट मार्ग पर टू लेन सड़क की आवश्यकता लेकिन डामरीकरण करके इति श्री की, नेताओ के वादे भी अधूरे