लवेश स्वर्णकार रायपुरिया सोमवार दोपहर गाँव के झाबुआ चौराहे पर केंद्रीय मंत्री और वर्तमान कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन किया गया और कांतिलाल भूरिया मुर्दाबाद के नारे लगाए गए । दरअसल भाजपा मंडल अध्यक्ष शान्तिलाल मुणिया ने बताया कि कांतिलाल भूरिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी के विषय पर विवादित बयान दिया है जिस पर आज भाजपा ने उनका पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया है। महिलाओं के सम्मान पर देश के प्रधानमंत्री कोई भी कसर बाकी नहीं रख रहे है उसके बाद इस तरह के बयान देना दुर्भाग्य पूर्ण है गलत है पुतले के दहन के दौरान महिला के विषय मे बोले गए अपमान जनक शब्दो से आहत भाजपा महिला मंडल की सक्रिय नेता सभुद्रा बहन पाटीदार ने कांतिलाल भूरिया के पुतले की चप्पल से पिटाई की। पुतला दहन में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी,मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया,पूर्व जनपद सदस्य नानालाल पाटीदार किसान नेता नंदकिशोर पाटीदार,युवा मोर्चा महामंत्री व उपसरपंच पति पवन सोलंकी,केहर सिंह मेडा पंच प्रकाश वाखला,अमर मकवाना आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation रायपुरिया पुलिस एक्शन मोड में, दो गांजा तस्करों के साथ पेटलावद के एक युवक को हथियार समेत धरदबोचा रायपुरिया पुलिस को मोटर साइकिल चोरों के खिलाफ मिली बडी सफलता मोटर, साइकिल चोर गिरोह चढा पुलिस के हत्थे