लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया

रायपुरिया पुलिस थाने के ठीक सामने हायर सेकंडरी स्कूल के पीछे नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में कुछ महिलाएं थाने पर पहुंची है और आवेदन दिया है। बताया जा रहा है पेटलावाद रायपुरिया के कुछ लोग नशीले पदार्थ बेचने हायर सेकंडरी स्कूल के पीछे एक मकान में आते जाते है। यहां रोजाना कई लोग आते है आज महिलाओं और मोहल्ले के लोगो ने इन्हें रोका और पूछा की रोज मोहल्ले में क्यो आते जाते हो तो कुछ देर वह चले गए कुछ बोले नही और वापस आए और महिलाओं तथा प्रत्यक्षदर्शियों को कट्टे बताए है।

 

मोहल्ले की महिलाओं में राजू बाई,रेखा बाई ज्योति राठौर,मनीषा,व कांता पाटीदार का कहना है कि हमने नामजद आवेदन दिया है पहले भी शिकायत की थी आज यह लोग देशी कट्टे व अन्य हथियार भी लेकर आए थे। महिलाओं ने बताया कि यह कार्य पिछले 6 माह से चल रहा था आज मोहल्ले के लोग एक हुए और विरोध किया महिलाओं भी साथ आई और थाने पर आकर पुलिस को शिकायत की है ।

इस मामले में टीआई राजकुमार कुंसारिया से बात की तो उन्होंने अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *